फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   more transformers blew out despite an expenditure of 145 crore.

Farrukhabad News: 145 करोड़ बहाने के बाद भी 19 फीसद अधिक ट्रांसफार्मर फुंके

Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
more transformers blew out despite an expenditure of 145 crore.
फर्रुखाबाद। रिवैंप योजना के तहत 145 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कराने के बावजूद ओवरलोडिंग बरकरार है। गर्त वर्ष के सापेक्ष इस साल मई और जून में 19 फीसद अधिक ट्रांसफार्मर फुंके। इसके अलावा बिजली स्टोर में न तो तार है और न ही पिन इंसुलेटर।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग में दगा देने लगे। अप्रैल में मौसम बीच-बीच में बारिश होने से ठंडा रहा, इसके बावजूद 168 ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की रफ्तार भी बढ़ती चली गई। मई में फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़कर 232 पहुंच गई। जबकि गत वर्ष मई में 189 ट्रांसफार्मर ही फुंके थे। जून में पारा चढ़ा तो बिजली की खपत के साथ लोड भी बढ़ा। जून में 241 ट्रांसफार्मर फुंक गए। इनमें सर्वाधिक 174 ट्रांसफार्मर 25 केवीए क्षमता के हैं। वहीं गत वर्ष जून में 209 ट्रांसफार्मर फुंके थे। जबकि जुलाई के 15 दिन में 91 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे साफ है कि रिवैंप योजना में कराए गए कार्य से न तो ओवरलोडिंग कम हो सकी और न ही ट्रिपिंग-फाल्ट से उपभोक्ताओं को राहत मिल पा रही है। अप्रैल से अब तक 732 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जबकि गत वर्ष फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या 668 थी। इससे गर्त वर्ष के सापेक्ष इस बार ट्रांसफार्मर फुंकने में 9.5 फीसद इजाफा हुआ है। प्रतिदिन आठ से 10 ट्रांसफार्मर फुंकने से वर्कशाप की ओवरलोडिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है। वर्कशाप में आठ से 10 ट्रांसफार्मर ही बन पाने से चली आ रही 50 ट्रांसफार्मरों की पेंडिंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बरसात में इंसुलेटर अधिक पंक्चर होते हैं और फाल्ट भी बढ़ते हैं। वहीं स्टोर में पिन इंसुलेटर, एचटी व एलटी लाइनों के लिए तार नहीं है। इससे बिजली व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता वर्कशाप प्रगति अजय ने बताया कि अब तेल व बाइंडिंग के लिए तार की कमी नहीं है। प्रतिदिन करीब 10 ट्रांसफार्मर बनाए जा रहे हैं। इतने ही ट्रांसफार्मर फुंके हुए आ जाने से 50 की पेंडिंग चली आ रही है। इस माह में ट्रांसफार्मरों की पेंडिंग खत्म होने की उम्मीद है।
फुंके ट्रांसफार्मरों की स्थिति
क्षमता - माह - वर्ष 2026 - वर्ष 2025
25केवीए - अप्रैल - 118 - 116
63केवीए - अप्रैल - 22 - 20
100केवीए - अप्रैल - 15 - 19
160केवीए - अप्रैल - 01 - 00
250केवीए - अप्रैल - 01 - 01
400केवीए - अप्रैल - 03 - 01
----------------------------------------------
25केवीए - मई - 134 - 128
63केवीए - मई - 38 - 29
100केवीए - मई - 33 - 20
160केवीए - मई - 01 - 00
250केवीए - मई - 02 - 03
400केवीए - मई - 06 - 03
-------------------------------------------------
25केवीए - जून - 174 - 148
63केवीए - जून - 28 - 20
100केवीए - जून - 15 - 24
160केवीए - जून - 01 - 00
250केवीए - जून - 04 - 05
400केवीए - जून - 04 - 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed