फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   More than 10 times the nomination for the post of Principal in Badhpur is valid

बढ़पुर ब्लाक में प्रधान पद पर 10 गुने से अधिक नामांकन वैध

Tue, 20 Apr 2021 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
More than 10 times the nomination for the post of Principal in Badhpur is valid
बढ़पुर में प्रधान पद पर 10 गुने से अधिक नामांकन वैध
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़पुर ब्लॉक में प्रधान के 59 पदों पर 10 गुने से अधिक नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं अधिकांश ग्राम पंचायतों में सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बीडीसी के 82 पदों पर 458 नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए।
बढ़पुर में 59 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें प्रधान पद के लिए 608 नामांकनपत्र दाखिल किए गए। मंगलवार को दूसरे दिन जांच पूरी कर ली गई। इसमें ग्राम पंचायत कीरतपुर से प्रधान पद की दावेदार नेहा कटियार की मतदाता सूची में आयु 20 वर्ष होने से उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया जबकि 607 नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 82 पद हैं। इन पर 460 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में ग्राम पंचायत कुटरा के वार्ड नंबर 81 से योगेंद्र यादव का निर्वाचक नामावली में आयु 19 वर्ष होने से नामांकन पत्र निरस्त हुआ, गांव जनैया सठैया के पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड 38 से अनुसूचित जाति के राजवीर द्वारा दावेदारी करने से उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 747 पदों पर 771 पर्चे भरे गए। इनमें 16 नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। जबकि 755 नामांकन वैध मिले हैं। इससे अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

प्रभारी बीडीओ जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। बुधवार को नाम वापसी होगी। इसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के साथ उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed