फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohammadabad team defeated Rajepur team in cricket

क्रिकेट में मोहम्मदाबाद टीम ने राजेपुर की टीम को हराया

Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mohammadabad team defeated Rajepur team in cricket
जिला क्रिकेट एसासिएशन की ओर से फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में कराए जा रहे क्रिकेट लीग में मोहम्मदाबाद इलेविन टीम ने राजेपुर इलेविन टीम को 32 रन से हरा कर विजय हासिल की। गौरांग गुप्ता को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिभा खोज अभियान के तहत जिला क्रिकेट एसोसिएशन फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेट लीग करवा रही है। शुक्रवार को राजेपुर इलेविन व मोहम्मदाबाद इलेविन टीम के मध्य टास हुआ। मोहम्मदाबाद इलेविन के कप्तान ने टास जीत कर बैटिंग की और 30 ओवर में 146 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

इसमें गौरांग गुप्ता ने 40 रन, अनिरु प्रताप ने 32 रन, प्रथम राजपूत ने 18 रन, सार्थक यादव ने दस रन बनाए। राजेपुर इलेविन टीम के बालर उदित मिश्रा ने चार विकेट और पंकज परिहार ने चार विकेट लिए। मोहम्मदाबाद इलेविन टीम के जवाब में राजेपुर इलेविन टीम ने बैटिंग की। पूरी टीम 63 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ओजिस सिंह ने 32 रन बनाए। मोहम्मदाबाद इलेविन टीम के स्वर्ण कुमार ने तीन विकेट, मोनू ने तीन और विकास ने दो विकट हासिल किए। इस प्रकार मोहम्माबाद इलेविन टीम ने 83 रन से राजेपुर इलेविन टीम को हराकर जीत हासिल की। मैन ऑफ दा मैच गौरांग गुप्ता को दिया गया।

सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को ग्रीन इलेविन और ब्लू इलेविन के मध्य मैच सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इस दौरान प्रमोद शुक्ला, रफीउल अंसारी, डा. अमित सक्सेना, प्रवल पाठक, अजय प्रताप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed