फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Moha mind fancy dress competition participants

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने मोहा मन

Wed, 28 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Moha mind fancy dress competition participants
महिषासुर मर्दिनी नृत्य प्रस्तुत करते शुलभ ओम त्रिशूली ग्रुप के कलाकार - फोटो : amarujala
20वें फर्रुखाबाद महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। जूनियर वर्ग में कृष्ण व रानी लक्ष्मीबाई के परिधान में सजे बच्चों ने मन मोह लिया। इस दौरान आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में पौधरोपण पर बल दिया गया। महिषासुर मर्दिनी नृत्य देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन



पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में सीनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीनियर वर्ग में सृष्टि दीक्षित, रूपल सिंह, करिश्मा, उमंग, सेजल, सुरभि गोस्वामी और जूनियर वर्ग में मान्वी रस्तोगी, वैष्णवी मिश्र और आराध्या गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया। निर्णाय की भूमिका पूर्णिमा राठौर और सुरभि गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में कृष्ण की वेशभूषा में सजीं मान्वी रस्तोगी प्रथम, बार्बी डाल बनीं आराध्या गुप्ता द्वितीय और रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सजीं वैष्णवी मिश्र को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान आयोजित वन्य एवं पर्यावरण संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। कार्बनडाई आक्साइड बढ़ रही है। इसकी वजह है अत्यधिक पेड़ों का कटान। पौधरोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वातावरण को शुद्घ रखा जा सकता है।

इसके अलावा कृषि गोष्ठी, पंचायत व सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. अनिल कटियार, डा. वेदप्रकाश भारद्वाज, डा. जीएस राजपूत, रामदीन पाल आदि मौजूद रहीं। इस दौरान शुलभ ओम त्रिशूली (ग्रुप) के संचालक मनीष मिश्र के निर्देशन में महिषासुर मर्दिन नृत्य प्रस्तुत किया गया।


नृत्य देखने के लिए पांडाल खचाखच भर गया। महिषासुर का वध होते ही पांडाल में जय माता दी के उद्घोष गूंजे। दुर्गा का किरदार सुलभ, काली का रिशु, महिषासुर का टीटू और शेर का किरदार राघव ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed