{"_id":"61d9d62f6a74c76e5a06ba25","slug":"model-code-of-conduct-comes-into-force-voting-will-be-held-on-february-20-farrukhabad-news-knp674309340","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू, 20 फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू, 20 फरवरी को होगा मतदान
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आचार संहिता की जानकारी करते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। सं?
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता शनिवार शाम लागू कर दी गई। 20 फरवरी को जिले में मतदान होगा। 25 जनवरी से दावेदारों का नामांकन शुरू हो जाएगा। एक फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है।
जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव कराने के लिए आचार संहिता लागू कर दी है। जिले में तीसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा।
जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी से एक फरवरी तक विधानसभा चुनाव के दावेदार अपना नामांकन कर सकेंगे। दो व तीन फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चार फरवरी को दावेदार नामांकन वापस ले सकेंगे। 20 फरवरी को चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। 12 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव आयोग को जिले में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराने का प्रमाणपत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
13,92,269 मतदाता चुनेंगे चार विधायक
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि अन्य तीनों सीटें सामान्य हैं। चुनावी बिगुल बजने से सभी दलों के दावेदार चुनावी की तैयारी में जुट गए हैं।
जिले के 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 21 हजार 388 युवाओं को पहली बार प्रत्याशी चुनने का मौका मिलेगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के 18,155 बुजुर्ग मतदान करेंगे।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें गठित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। इसके लिए 12 उड़नदस्ते गठित किए हैं। निगरानी के लिए चार लेखा टीम, 12 स्थायी निगरानी टीम, आठ वीडियो निगरानी टीमें बनाई हैं। चार सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। शिकायतों से मिले वीडियो को देखने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। कंट्रोल रूम बनाने के साथ एक मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति गठित की गई है।