फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLC found LT and pediatrician missing, absenteeism imposed

Farrukhabad News: एमएलसी को एलटी व बालरोग विशेषज्ञ मिले गायब, अनुपस्थिति लगाई

Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
MLC found LT and pediatrician missing, absenteeism imposed
फर्रुखाबाद। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मंगलवार रात लोहिया अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। एक एलटी व बालरोग विशेषज्ञ गायब मिलने पर अनुपस्थिति लगा दी। पुरुष अस्पताल के सीएमएस ने डीएम की मीटिंग की बात कही, तो कागजात मांग लिए। एक मरीज को प्राइवेट मेडिकल से दवाएं मंगवाकर लगाई जाती मिलीं। शाम होते ही अस्पताल में पानी खत्म होने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी रात करीब पौने आठ बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां मरीजों से बात करके ब्लड बैंक पहुंचे, तो एलटी फरहा नहीं मिलीं। ब्लड लेने आने वालों से शराब मंगवाने पर फटकार लगाई। यहां से वह मेडिकल वार्ड में पहुंचे, तो मोहम्मदाबाद की कीर्ति यादव (17) को एक बोतल चढ़ रही थी। पूछने पर तीमारदारों ने बताया कि बाहर मेडिकल से दवाएं लिखी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुरुष अस्पताल के सीएमएस को फोन करवाया, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई। एमएलसी ने इसकी जानकारी डीएम से ली, तो उन्होंने सीएमएस की कोई मीटिंग न होने की बात कह दी। वह यहां से महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जा पहुंचे। वहां उपस्थिति रजिस्टर के हिसाब से बालरोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाशीष उपाध्याय समेत चार कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों से बात कर रहे थे, तभी डॉक्टर आए और खाना खाने की बात कही। एमएलसी ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एलटी और डॉक्टर की अनुपस्थिति लगाकर स्पष्टीकरण देने की बात कही। एमएलसी पुरुष अस्पताल के सीएमएस कक्ष में बैठ गए। उन्होंने सीसीटीवी की जानकारी ली, तो पता चला कि स्टोरेज क्षमता दो दिन की है। उन्होंने शासनादेश मांगे, मगर नहीं दिखा सके। उन्होेंने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर शासन को लिखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed