फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLC Elections: Training provided to polling personnel

एमएलसी चुनाव : मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Training provided to polling personnel
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान परिषद आगरा-खंड स्नातक/शिक्षक चुनाव के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बैलेट पेपर से मतदान के दौरान सतर्कता व सावधानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग से निर्धारित दिशा-निर्देशों, नियमों व प्रक्रियाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। इससे मतदान के दिन कोई असुविधा न हो। अधिकारियों व मतदान कर्मियों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को चुनाव से संबंधित अभिलेख, मतदाता की पहचान के सत्यापन, मतपत्रों के रखरखाव व वितरण, मतदान प्रक्रिया, मतदान समाप्ति के बाद अभिलेख व निर्वाचन सामग्री को नियमानुसार जमा कराने संबंधी दायित्वों के बारे में बताया गया। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतदाताओं से अच्छा व्यवहार करने, मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं करने के साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार गौड़, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनिल चंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed