{"_id":"69d556af16aa8167a606652d","slug":"mlas-husband-and-sdm-clash-over-harvesting-on-government-land-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-140140-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सरकारी भूमि पर फसल कटाई में हुई विधायक पति-एसडीएम में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सरकारी भूमि पर फसल कटाई में हुई विधायक पति-एसडीएम में नोकझोंक
Wed, 08 Apr 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20 नगला बसोला में विधायक के पति डॉ. अजीत गंगवार से बात करते एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार व पी
- फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
फर्रुखाबाद। अपना दल (एस) की विधायक सुरभि के पति अजीत गंगवार को 6 अप्रैल रात सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल कटवाने से रोका गया। इस दौरान उनकी एसडीएम से नोकझोंक हुई, जिसके बाद कई थानों का बल तैनात किया गया।
कायमगंज तहसील के नगला बसोला गांव में 100 बीघा जमीन के पट्टे वर्ष 2023 में निरस्त हो गए थे। इसके बावजूद प्रधान अंजू देवी के पति सोरन सिंह सहित कई किसान इस भूमि पर काबिज थे और उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। प्रशासन ने किसानों को यह फसल काटने से पहले ही रोक दिया था। 6 अप्रैल रात अजीत गंगवार सोरन सिंह के साथ कंबाइन मशीन लेकर फसल कटवाने पहुंचे। नायब तहसीलदार हर्षित सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार और सीओ राजेश द्विवेदी बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए फसल कटवाने से रोका और विधायक के पति को वापस भेज दिया। आज पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने फसल की कटाई शुरू करा दी है।
अजीत गंगवार ने बताया कि वह फसल बोने वाले किसानों को हक दिलाने गए थे। उन्होंने इंतखाफ पर किसानों के नाम होने पर सवाल उठाया और प्रशासन पर चुनिंदा कार्रवाई का आरोप लगाया। एसडीएम अतुल कुमार ने स्पष्ट किया कि इंतखाफ पर नाम होने से कोई भूमि का मालिक नहीं हो जाता। बताया कि यह गलती छह अप्रैल शाम को ही सही कर दी गई थी। एसडीएम ने कहा कि वर्ष 2023 में पट्टे निरस्त होने के बावजूद सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसल बोई गई थी, जिस पर सभी कब्जेदार किसानों को नोटिस जारी होंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
सूत मिल में खनन के आरोप के बाद से चल रही तनातनी
फर्रुखाबाद। कंपिल सूत मिल में अवैध खनन के आरोप के बाद से कायमगंज विधायक सुरभि के पति अजीत गंगवार और एसडीएम अतुल कुमार के बीच तनातनी चल रही है। 15 मार्च को अजीत गंगवार ने सूत मिल में अवैध खनन का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, 16 मार्च को एसडीएम और खनन निरीक्षक ने जांच में अवैध खनन से इन्कार किया। इसके बाद अखिलेश ने अजीत के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। 4 अप्रैल को विधायक सुरभि और एसडीएम में जमीन विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। 6 अप्रैल को विधायक पति सरकारी भूमि पर बोई फसल कटवाने पहुंचे, जहां उनकी एसडीएम से फिर नोकझोंक हुई। अजीत गंगवार ने एसडीएम से नोकझोंक की बात खारिज करते हुए सूत मिल में अवैध खनन की पुष्टि का दावा किया, पर एसडीएम अतुल कुमार ने इसकी जानकारी से इन्कार किया। (संवाद)

फोटो-20 नगला बसोला में विधायक के पति डॉ. अजीत गंगवार से बात करते एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार व पी- फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।