{"_id":"61bf7dcd63e6c808381ccb7c","slug":"mla-could-not-get-transformer-shifted-in-five-years-farrukhabad-news-knp6705325125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं करा पाए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं करा पाए विधायक
विज्ञापन
शहर के सेनापति मोहल्ले में शिव मंदिर के पास सड़क पर बिना सुरक्षा जाली के रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। महज 10 लाख रुपये के चक्कर में मोहल्ला सेनापति में भाजपा विधायक आवास के पास सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बीते कई वर्षों से शिफ्ट नहीं हो सका है। इसके चारों ओर सुरक्षा जाली भी नहीं है। इससे हादसे का डर रहता है।
विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने लोगों की मांग पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया। उनके कहने पर विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए जगह भी चिह्नित कर ली। लाइन शिफ्टिंग पर 10 लाख का खर्च बताया। इसके बाद विधायक ने चुप्पी साध ली। अब उनका कार्यकाल पूरा होने के करीब पहुंच गया है, लेकिन ट्रांसफार्मर अपनी जगह ही है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त के आवास से चंद कदम दूर शिव मंदिर मोड़ के पास सड़क पर बनी पटिया पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इसमें सुरक्षा जाली भी नहीं है। तारों का जाल फैला है। इससे हादसे का डर रहता है। मोहल्ले के लोगों ने विधायक से समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। विधायक के कहने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर को वहां से हटाकर करीब 500 मीटर दूर रखने के लिए जगह तय की गई। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए नई लाइन बनाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च की जानकारी विधायक को दी गई। शिफ्टिंग में खर्चा देेखकर विधायक ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली तक नहीं लगवाई।
बजट के अभाव में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं कराया है। अब बजट आने वाला है। उसी से ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराया जाएगा। इस संबंध में उनकी अधिशासी अभियंता (नगरीय) से बात हो चुकी है।
- मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सदर विधायक