{"_id":"65a1b0d5af8f7f41c00ee8f4","slug":"mixer-machine-overturned-worker-crushed-to-death-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7250-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झांसी, लखनऊ, इटावा व प्रयागराज सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झांसी, लखनऊ, इटावा व प्रयागराज सेमीफाइनल में
Sat, 13 Jan 2024 03:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। झांसी, नादर्न रेलवे लखनऊ, इटावा और प्रयागराज ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। फर्रुखाबाद हॉकी टीम को पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में पहला मुकाबला फर्रुखाबाद हॉकी टीम तथा झांसी हॉस्टल के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए कोई कोर-कसर छोड़ नहीं रहे थे। नतीजा यह हुआ कि दोनों टीमों ने बराबर गोल किए। हालांकि पेनाल्टी शूटआउट में जीत झांसी के हाथ लगी।
लखनऊ एनआर रेलवे व सैफई हॉस्टल के बीच हुए मैच में लखनऊ की टीम विजेता रही। तीसरा मैच रामपुर हॉस्टल व इटावा हॉकी टीम के बीच हुआ। इटावा ने रामपुर हॉस्टल को 3-1 से शिकस्त दी। अंतिम मुकाबला बुलंदशहर हॉकी तथा एनसीआर प्रयागराज के मध्य खेला गया। प्रयागराज ने 7-2 से बुलंदशहर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इससे पहले भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक प्रवीण माथुर, जगदीश सिंह, रवीश द्विवेदी, मुन्ना लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए। अंपायरिंग की भूमिका में नीलिमा राजेश, राजीव सक्सेना, नितिन सक्सेना व कवि यादव ने निभाई। इस दौरान पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत, पंकज अग्रवाल, चमन टंडन, कलाम आजाद सिद्दीकी, अफजाल अहमद खान, लक्ष्मण टंडन, अरविंद जादौन, अंजुम दुबे व सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।