फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mission Indradhanush: Zonal and Sector Magistrate absent

मिशन इंद्रधनुष में पहले दिन अनुपस्थित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush: Zonal and Sector Magistrate absent
जिले के पांच ब्लाकों में छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण से संतृप्त किया जाएगा। सोमवार को कमालगंज ब्लाक के गांव बलीपुर में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन ही जोनल व सेक्टर अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत बलीपुर में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ड्राप पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने जमकर फटकार लगाई। सभी सत्रों में पहुंचकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव गौसपुर का निरीक्षण किया। एएनएम ने ड्यू लिस्ट के अनुसार 10 बच्चों का टीकाकरण व चार बच्चे शेष रहने की जानकारी दी। नगला उदी में 10 का टीकाकरण व एक बच्चा शेष रहने की जानकारी मिली। सीएमओ डा.चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी मोहम्मदाबाद में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने 20 दिन की बच्ची मिष्ठी को पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएमओ ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में कम टीकाकरण वाले पांच ब्लॉक कमालगंज, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, राजेपुर व शहरी क्षेत्र में टीकाकरण पूर्ण करने का लक्ष्य है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.प्रभात वर्मा ने बताया कि अभियान में बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं को बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, डीपीटी, पोलियो, पेंटा, एमआर (मीजल्स-रूबेला), रोटा वायरस, पीसीवी (न्यूमोकोकल कन्जूकेट वैक्सीन) व टीडी (टिटनेस-डिप्थीरिया) के टीके लगाए जाएंगे।
12 विभागों के सहयोग से 4,963 बच्चों व 1,140 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.हरिमाधव शरण, एडीओ पंचायत विनय चौहान, आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में सघन मिशन इंद्र धनुष का एसडीएम अमित आसेरी ने बच्चे को ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
इन्हें समय से टीकाकरण कराकर सुरक्षित एवं स्वस्थ रखना सभी का दायित्व है। इसके बाद एसडीएम ने गांव सुभानपुर सहित कई गांवों में जाकर अभियान का निरीक्षण कर लोगों को जागरूक किया।
अताईपुर के प्रधान आबिद खां व सुभानपुर के प्रधान सलमान खां ने टीकाकरण में सहयोग किया। चिकित्साधीक्षक डा.अनुराग वर्मा, पूर्ति निरीक्षक हिमांचल यादव व वीपीएम विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे। इन गांवों में आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड वितरण के लिए कैंप भी लगाए गए।
बच्चों को रोगों से मुक्त रखने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत हो रहे टीकाकरण से दो मोहल्लों में कई परिवारों ने इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीओ डूडा जयविजय सिंह और घुमना चौकी इंचार्ज पहुंचे।
घंटों की मशक्कत के बाद बच्चों को टीकाकरण कराया गया। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला तलैया फजल इमाम और घेर शामू खां में पहुंची। दोनों मोहल्लों में कई परिवारों ने अपने बच्चों को टीका लगवाने से इनकार कर दिया।

सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीओ डूडा जयविजय सिंह, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजन बच्चों को बुखार आदि की बहानेबाजी कर रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी परिवारों को समझाकर बच्चों को दवा दिलाई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मोहल्लों में अभी भी जागरूकता की काफी कमी है। लोग बच्चों को बीमारी होने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed