फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing teenager found in Kannauj while going to the toilet

Farrukhabad News: शौच जाने के दौरान लापता किशोर कन्नौज में मिला

Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found in Kannauj while going to the toilet
कमालगंज। शौच जाने के दौरान लापता हुआ किशोर चौथे दिन रहस्यमय ढंग से कन्नौज जिले में सड़क किनारे बैठा मिला। परिजन किशोर को लेकर चौकी पहुंचे। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि पुत्र को लौटाने के नाम पर उससे कॉल कर फिरौती मांगी जा रही है।
विज्ञापन






थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मांझगांव निवासी हरिराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र मोहित घर से शौच करने की बात कहकर निकला था। काफी खोजबीन पर भी नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को मोहित की मां अनीता ने थाने में सूचना देकर बताया था कि उसके पास बेटे को वापस करने के लिए 12 हजार मांगे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवकों को मोहित सड़क किनारे कन्नौज जिले के मलिकपुर-समधन के बीच बैठा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पिता हरिराज बेटे मोहित को लेकर खुदागंज चौकी गए। यहां पुलिस पूछताछ में किशोर ने खुद से बाहर चले जाने की बात कही। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि किशोर बरामद कर लिया गया है। कॉल करने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed