फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Miscreants entered the house in broad daylight and looted millions of jewels

दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर पांच लाख के जेवर लूटे

Sat, 30 Jan 2021 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Miscreants entered the house in broad daylight and looted millions of jewels
लूट की घटना के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल गंगवार व उनकी पत्नी अनीता गंगवार से जानकारी करते सीओ र - फोटो : FARRUKHABAD
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने लाखों के जेवर लूटे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में दिनदहाड़े घुसे नकाबपोश दो बदमाशों ने पत्नी को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और पांच लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रही पुत्री ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगलादीना सैनिक कालोनी निवासी अनिल गंगवार राजकीय बालक इंटर कालेज फतेहगढ़ के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे सुनील टहलने के लिए निकल गए थे। उस दौरान पत्नी अनीता अलमारी खोलकर लॉकर में रखे जेवर ठीक से रख रहीं थीं। पुत्री आयुषी दूसरे कमरे में सो रही थी। अनिल ने जाते समय दरवाजा बंद करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

अनीता कुछ देर बाद दरवाजा बंद करने गईं तभी दो नकाबपोश बदमाश तमंचे लेकर दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस आए। उन्होंने अनीता के सीने पर तमंचा अड़ा दिया और कमरे में खुली अलमारी से सोने की चार चूड़ियां, पांच अंगूठी, सोने की चेन, एक जोड़ी झाले व अनीता के कानों के कुंडल भी उतार लिए। कुछ मिनटों में घटना को अंजाम देकर बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली गली से पैदल ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने बदमाशों के जाते ही शोर मचाया। इस पर आयुषी जाग गई और उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई। कुछ देेेर में आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी राजवीर सिंह, कोतवाल जय प्रकाश पाल, एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई। अनीता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
दोपहर में एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाने की बात बताई। एसपी ने पास के मकानों में रह रहे सेवानिवृत्त सैनिकों से बातचीत कर उनको पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के आदेश दिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पांच लाख रुपये के जेवर लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है।
किराये के घर में रह रहा है बेटा
अनिल गंगवार का इकलौता पुत्र आयुष है। कुछ माह पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पिता के इस बात से नाराज होने से वह फतेहगढ़ कोतवाली की गीतापुरम कालोनी में किराये के मकान में रह रहा है। वह मां व बहन से मिलने के आता जाता है। शनिवार को आयुषी ने घटना की जानकारी 9:10 बजे भाई आयुष को फोन पर दी। घटना के काफी देर बाद वह मौके पर पहुंचा।
लगाए थे चश्मे, बोल रहे थे स्थानीय बोली
अनीता ने बताया कि दोनों लुटेरे मजबूत कद काठी के थे। एक ने लाल व दूसरे ने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। उनके चेहरे ढंके थे। दोनों चश्मा लगाए थे। वे स्थानीय बोली बोल रहे थे। एक लुटेरे ने तमंचा दिखाकर उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था।
स्थानीय व करीबियों पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाश स्थानीय व परिवार के करीबी हो सकते हैं। उनको पता था कि अनिल सुबह टहलने जाते हैं। पुत्र यहां नहीं है। घर पर पत्नी अनीता व पुत्री आयुषी ही रहते हैं। पूरी घटना जानकारों ने अंजाम दी है। सर्विलांस की टीम ने मौके पर रेंज में आए मोबाइल नंबरों की सूची निकालकर संदिग्ध नबंरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

वर्जन
‘सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर लूटे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।’
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed