{"_id":"6a5a75904c0bd996cf02750f","slug":"minister-in-charge-reprimands-officials-over-road-and-fertilizer-issues-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-145469-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क व खाद के मुद्दों पर प्रभारी मंत्री की अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क व खाद के मुद्दों पर प्रभारी मंत्री की अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी पर्यटन मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों ने बिजली, सड़क व खाद के मुद्दे उठाए तो प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की हकीकत देखी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागों के कार्य और अधिकारियों की कार्यशैली की पोल खोल दी। एनएचएआई द्वारा हाईवे का सुधार न किए जाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब कार्य पूरा हो जाए तो जिलाधिकारी कमेटी गठित कर जांच कराएं। जल जीवन मिशन की रैंक खराब होने पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर से कहा कि पानी की टंकियों की जांच कराएं। जिस कंपनी की निर्माण प्रगति खराब हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच शिकायत की गई कि सीएमओ जनप्रतिनिधियों का भी फोन नहीं उठाते हैं। प्रभारी मंत्री का पारा चढ़ गया और फोन न उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
जनप्रतिनिधियों ने समितियों पर डीएपी न होने का मुद्दा उठाया तो प्रभारी मंत्री बोले कि खाद की कमी न होने के बावजूद समितियों पर खाद क्यों नहीं पहुंची। बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत पर सुधार के निर्देश दिए। विधायक डॉ. सुरभि ने शिकायत की कि जिला पंचायत की कई सड़कें बदहाल हैं। इनकी मरम्मत कौन कराएगा, इसकी भी सुधि नहीं ली जा रही है। प्रभारी मंत्री ने एएमए को तलब कर लिया। कहा कि कितनी सड़कों का निर्माण होना है और कितनी की मरम्मत प्रस्तावित है, पूरी सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं। इसकी जांच भी कराई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रामा सेंटर चालू करने के लिए शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिए। सीएम युवा उद्यमी योजना में बैंकों की मनमानी पर जिलाधिकारी को एलडीएम से जवाब-तलब कर खराब प्रगति वाली बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा। उन्होंने शिलान्यास व लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराने के निर्देश दिए। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए किट, विद्युत सखी ई-पॉश मशीन सहित सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ. सुरभि, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार गौड़, एडीएम अरुण कुमार सिंह, दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, डीएफओ राजीव कुमार, डीडीओ एसके तिवारी, पीडी कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।