{"_id":"5c6c42f9bdec224e4507f5f3","slug":"mining-in-kampil-area-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपिल क्षेत्र में हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपिल क्षेत्र में हो रहा खनन
Tue, 19 Feb 2019 11:25 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
खनन
खनन निरीक्षक को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कंपिल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू खनन होने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने मंगलवार को सिनौली गांव में छापा मार कर बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया। वहीं, टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर को कायमगंज कोतवाली में सीज कर दिया है।
कंपिल क्षेत्र के सिनौली गांव में बड़े पैमाने पर बालू खनन हो रहा है। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक ग्रामीण ने मामले की शिकायत की थी। इस पर खनन निरीक्षक डा. सुशील कुमार ने मंगलवार को सुबह छह बजे ही सिनौली गांव में छापा मारा। वहां पर उन्हें एक बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली मिली। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। उन्होंने ट्रैक्टर को कायमगंज कोतवाली में खड़ा कर सीज करवा दिया।
उन्होंने बताया कि वहां की स्थिति देख कर पता चल रहा है कि यहां काफी समय से खनन हो रहा हैं। मंगलवार को जहां से बालू की खुदाई की जा रही थी, वहां से करीब 100 घन मीटर से ज्यादा बालू का खनन किया जा चुका है। इसकी रायल्टी भी चार लाख रुपये से ज्यादा की होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाप जोख की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक व खनन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।