फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Millions take the thieves broke the lock of the store the goods

दुकान का ताला तोड़ चोर लाखों का ले गए माल

Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Millions take the thieves broke the lock of the store the goods

फर्रुखाबाद। घुमना बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों का माल और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी नसीम की अंजुमन स्कूल के मार्केट में इलेक्ट्रिक की दुकान है। शनिवार की रात नसीम दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने दुकान का एक ताला तोड़ कर शटर को उचका दिया और कॅापर के तारों के बंडल और नगदी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पड़ोस के दुकानदार सलीम ने शटर उचका देखा तो नसीम को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


नसीम ने बताया कि चोर 15 हजार रुपये और दो लाख के तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।दुकानदारों ने कहना था कि मुख्य बाजार में चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। इससे पहले चोर शुक्रवार की रात रेलवे रोड और पल्ला बाजार की दुकानों के तालाें को तोड़ चुके हैं। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed