{"_id":"63faf3da13b87ff23b6244ea9a5413b8","slug":"millions-of-mobile-shop-theft-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। थाना मऊ दरवाजा अंतर्गत चिलसरा रोड स्थित मोबाइल की दुकान में नकब लगा कर चोरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल और नगदी पार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
थाना मऊदवाजा के मोहल्ला ढुइयंा निवासी रवींद्र कुमार की गढ़िया कालोनी मोड़ के पास चिलसरा रोड पर मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की रात रवींद्र दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे छत की तरफ नकब लगा नगदी महंगे मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह रवींद्र ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि चोर करीब 30 हजार रुपये, सात हजार के रिचार्ज कूपन और 300 मोबाइल चोरी कर ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोर करीब दुकान से चार लाख रुपये का माल ले गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन