{"_id":"5787c9154f1c1b1b4313e8e4","slug":"millions-of-five-houses-including-cash-from-burglars-made-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पांच घरों से नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पांच घरों से नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के गांव खानपुर निवासी अजयकुमार मजदूरी करता है। बुधवार की रात अजय कुमार, पत्नी मधू और मां सरोजनी छत पर सो रही थी। रात में चोर दीवार फांद कर मकान में घुस आए और कमरे में रखे बक्सों और अटैचियों को खोल कर उसमें से नगदी और जेवर निकाल लिए। चोर एक बक्से को उठा ले गए। जिसे गांव के ही रामकिशन राजपूत के नलकूप के पास खंगाल कर फेंक दिया।
गुरुवार की सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो कमरे में फैला सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर कादरीगेट चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल की। गृह स्वामी ने बताया कि चोर 25 हजार रुपये और करीब 40 हजार रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। राजेपुर। थाना क्षेत्र के कसबा निवासी नरसिंह उर्फ लल्ला सिंह का रामलीला गड्डे के पास में बिसात खाने का खोखा है।
बुधवार की रात चोर खोखे की पटली हटा कर अंदर घुस गए और यहां से नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब इसकी जानकारी दुकानदार को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि चोर उसके यहां से नोटों की जयमाला (शादी वाली)और करीब 8 हजार रुपये चोरी कर ले गए। थाने से चंद कदम दूरी पर घटी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई मठ निवासी जयनंदन पुत्र रामचंद्र पाल के घर के सभी पुरुष गांव निवासी अमित की शादी में शामिल होने सहावर गए थे। बुधवार रात महिलाएं छत पर सो रही थीं। इस दौरान चोर उनके घर में घुस आए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये की नगदी, एक सोने की अगूंठी, सोने की झुमकी और पायलें चोरी कर ले गए।
वहीं उनके सामने रहने वाले राजवीर के घर चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए और बक्से से भैंस खरीदने के लिये रखे 30 हजार रुपये, पायल व सोने के कुंडल चोरी कर ले गए। वहीं रमेश चंद्र पुत्र रामरतन के घर से चोरों ने एक सोने की अगूंठी, झाले, बेसर, गुच्छी, करधनी व 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसी गांव के खुशीराम के घर पर चोरों ने धावा बोला और आहत पाकर चोर सिर्फ पीतल के बर्तन ही चोरी कर भाग गए। घटना की सूचना पर हल्का चौकी पुलिस मौक पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गांव में हुई चार घरों में चोरी से दहशत व्याप्त है।