फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Milk union store in charge sued for cutting down green trees

हरे पेड़ कटवाने में दुग्ध संघ के स्टोर इंचार्ज पर मुकदमा

Sun, 03 Nov 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Milk union store in charge sued for cutting down green trees
अमृतपुर। पांचाल घाट स्थित सहकारी दुग्ध संघ इकाई परिसर में लगे अशोक के हरे पेड़ बिना अनुमति कटवा दिए गए। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। मौके पर जांच करने के बाद दुग्ध संघ के स्टोर इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की पंचालघाट चौकी क्षेत्र में स्थित सहकारी दुग्ध संघ इकाई परिसर में अशोक के पेड़ लगे हैं। वहां तैनात स्टोर इंचार्ज पंकज कुमार ने वन विभाग की बिना अनुमति शनिवार को अशोक के पेड़ कटवा दिए। इस संबंध में अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘अशोक के हरे पेड़ बिना इजाजत कटवाए गए’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसी के बाद डीएफओ पीके उपाध्याय ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई। वहां पेड़ कटे पड़े मिले। डीएफओ ने बताया कि बिना अनुमति एक अशोक का पेड़ और डालें काटी गई हैं। इस पर स्टोर इंचार्ज पंकज कुमार के खिलाफ वृक्ष अधिनियम संरक्षण धारा 1976 के तहत 4/10 व 3/28 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed