फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Middle-aged person dies under suspicious circumstances

नोएडा से गेहूं कटवाने आए अधेड़ का शव घर में पड़ा मिला

Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged person dies under suspicious circumstances
काली चरन की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

कंपिल। नोएडा से गेहूं कटवाने के लिए आए अधेड़ का शव घर पर चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। दोनों कोहनियों पर हल्की चोट के निशान मिले हैं।
थानाक्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास निवासी कालीचरन(55) पूरे परिवार के साथ कई वर्षों से नोएडा में रह रहे थे। गांव में अपने खेत बटाई पर दिए थे। एक सप्ताह पहले नोएडा से गेहूं की फसल कटवाने गांव आए थे। 15 अप्रैल को कालीचरन की पत्नी गुड्डी देवी से मोबाइल पर बात हुई थी। शुक्रवार सुबह गुड्डी देवी ने कई बार कालीचरन के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पड़ोसी श्याम बाबू से संपर्क किया। श्याम बाबू ने कई बार दरवाजे से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने इसकी जानकारी गुड्डी देवी को दी। इस पर गुड्डी देवी ने गांव बहबलपुर अपने मायके में इसकी सूचना दी। शुक्रवार देर रात उनके भाई के बेटे गोविंद व आनंद कालीचरन के मकान में दीवार फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने कालीचरन को चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। इसकी जानकारी गोविंद ने बुआ गुड्डी देवी को दी। कालीचरन के पुत्र गौतम ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने चचेरे भाई जनपद बदायूं थाना उसैत गांव कारव निवासी रत्नेश की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर के मुताबिक कालीचरन की मौत दो दिन पहले हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed