{"_id":"60c897da8ebc3e11eb63db9c","slug":"middle-aged-dead-body-found-on-railway-track-farrukhabad-news-knp634236542","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव फजलेगंज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अधेड़ का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आसपास के काफी लोगों के देखने के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
फजलेगंज के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब 50 वर्षीय पुरुष का शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह रेलवे के गैंगमैन ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। मेमो की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतक के सिर के पीछे व हाथ में चोट थी और वह खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही उसकी चप्पल व एक थैला पड़ा था।
उसमें आम व पानी की बोतल थी। वह धारीदार सफेद शर्ट व स्लेटी पेंट पहने था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया। उसके पास ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला है। इससे जाहिर है कि वह ट्रेन पर सवार नहीं था। आशंका है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। एसआई एमएल पिपिल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारण का खुलासा हो सकता है।