फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Merchant leader injured due to shooting under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गोली लगने से व्यापारी नेता घायल

Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Merchant leader injured due to shooting under suspicious circumstances
लोहिया अस्पताल में भर्ती राजीव गुप्ता का हालचाल लेते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष के अपने घर के जीने में गुरुवार को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। व्यापारी नेता का किराएदार से दुकान खाली करने को सात साल से विवाद चल रहा है। व्यापारी नेता ने किराएदार व उसके अज्ञात साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस किराएदार व उसके तीन पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की स्टेट बैंक वाली गली के मोहल्ला चिंतामणि निवासी जिला उद्योग व्यापार मंच मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मकान के नीचे हिस्से में कई दुकानें हैं। वह किराए पर उठी हैं। 2013 से उनका किराएदार शाहिद उर्फ पप्पू निवासी खटकपुरा इज्जत खां से विवाद चल रहा है। राजीव गुप्ता का कहना है कि गुरुवार दोपहर को वह पत्नी मधू, पुत्री दिव्यांशी, पुत्र यश के साथ अपने घर में थे।
विज्ञापन

तभी उनका दरवाजा किसी ने खटखटाया। उन्होंने दरवाजा खोला तो किराएदार अपने दो-तीन साथियों के साथ खड़ा था। पूछताछ करने पर किराएदार से विवाद होने लगा। तभी किराएदार ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। एक गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर अपनी बाइकों से भाग गए। फायरिंग होने से मोहल्ले के लोग घरों से निकल आए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय पहुंच गए। पुलिस ने व्यापारी को पुत्र यश के साथ लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पत्नी मधू व पुत्री दिव्यांशी ने पुलिस को बताया कि शटर खटकने की आवाज सुनकर राजीव नीचे आए तभी किराएदार व उसके साथ मौजूद लोगों ने गोली मार दी। घटना स्थल पर खून की बूंदे पड़ी थीं। छानबीन में जीने पर बुलेट मिला और दरवाजे में अंदर की ओर से खोलने वाले ताले में चाबी फंसी थी। गोली जीने में ही लगी थी।

वहीं से खून की बूंद शटर तक गिरी थीं। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने किराएदार व उसके तीनों पुत्रों को हिरासत में ले लिया है। उनसे कोतवाली में सीओ सिटी ने पूछताछ की। व्यापारी राजीव गुप्ता की तहरीर पर शाहिद उर्फ पप्पू और उनके पुत्र फुरकान, इमरान, रेहान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed