{"_id":"fa1a816b9c417c7f2ed8a8731c1dfe5d","slug":"menu-changed-no-longer-will-have-to-eat-porridge-in-mdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन्यू बदला, अब एमडीएम में नहीं खाना पड़ेगा दलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन्यू बदला, अब एमडीएम में नहीं खाना पड़ेगा दलिया
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में नौनिहालों के मेन्यू में फेरबदल कर
विज्ञापन
दिया गया है। शासन से जारी नए मेन्यूू में से दलिया को हटा दिया गया है।
अब सप्ताह में एक दिन प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो सौ मिली लीटर दूध पीने
के लिए मिलेेगा।
परिषदीय, सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को एमडीएम योजना के तहत पका
हुआ भोजन मुहैया कराया जाता है। सप्ताह में बनने वाले भोजन का मेन्यू तय है। शासन ने पुराने मेन्यू में संशोधन कर नया
जारी कर दिया है। नए मेन्यू से दलिया को हटा दिया गया है। कढ़ी-चावल की जगह अब बच्चों को कोफ्ता-चावल दिया जाएगा। इसके साथ एक दिन दो सौ मिली लीटर दूध भी प्रति बच्चे को मिलेगा। इस संबंध में सचिव एचएल गुप्ता ने जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए आदेश भेजा है। इसके तहत स्कूलों में खाना बनवाया जाए। मेन्यू के तहत बच्चों को भोजन मिल रहा है या नहीं, इसकी जुलाई में शासन स्तर से जांच होगी। 15 जुलाई से प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।
शासन से जारी हुआ संशोधित मेन्यू
सोमवार- रोटी सब्जी, जिसमें सोयाबीन अथवा दाल की बड़ी का प्रयोग।
मंगलवार- चावल सब्जी युक्त दाल अथवा चावल सांभर ।
बुधवार- कोफ्ता चावल एवं 200 मिली लीटर दूध उबला हुआ।
गुरुवार- रोटी सब्जी युक्त दाल।
शुक्रवार- तहरी जिसमें सोयाबीन की बड़ी का प्रयोग हो।
शनिवार- चावल सोयाबीन युक्त सब्जी।