फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Member employee husband accused of indecency complaint to EO

Farrukhabad News: सभासद के कर्मचारी पति पर अभद्रता का आरोप, ईओ से शिकायत

Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Member employee husband accused of indecency complaint to EO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सभासद के पालिका कर्मचारी पति के खिलाफ सफाई कर्मी लामबंद हो गए। उन्होंने कर्मचारी नेताओं के साथ ईओ से मुलाकात कर कर्मचारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। ईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। सभासद पति ने सफाई नायक पर कर्मियों की संख्या में खेल करने का आरोप लगाया। कहा कि इसी वजह से वार्ड में गंदगी बनी रहती है।
शहर के वार्ड नंबर 30 परशुराम नगर की सभासद अनीता कनौजिया के पति नवनीत कनौजिया नगर पालिका में कर्मचारी हैं। शनिवार दोपहर में हल्का नंबर चार के सफाई नायक विनय कश्यप कई सफाई कर्मियों और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बिरजू वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, नंदकिशोर वाल्मीकि को लेकर ईओ से मिले।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सभासद पति पालिका कर्मी नवनीत रोजाना कर्मियों की हाजिरी पर जाते हैं। वहां पर गाली-गलौज करते हैं। सफाई नायक को भी धमकी देते हैं। अब पालिका में उनके हिसाब से काम होगा। कर्मियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ईओ ने जांच के बाद न्याय का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभासद पति नवनीत कनौजिया ने कहा कि उनके वार्ड में 22 सफाई कर्मी कागजों में तैनात हैं। मगर सफाई के नाम पर कई गलियों में आठ-आठ दिन तक नालियां बजबजाती रहती हैं। इसका सच जानने के लिए जब वह हाजिरी के समय पहुंचे, तो कर्मचारी कभी पूरे नहीं मिले। सही से काम करने की बात कहने पर सफाई कर्मी झूठे आरोप लगा रहे हैं। ईओ रविंद्र कुमार ने दोनों ओर से मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


कर्मचारियों में दिखे दो फाड़

पालिका में विवाद के दौरान कर्मचारी दो गुटों में दिखाई दिए। कई कर्मचारी सफाई नायक और सफाई कर्मियों के पक्ष में उनके साथ डटे रहे जबकि कई कर्मी सफाई के नाम पर हो रहे खेल को लेकर नवनीत कनौजिया के दबाव बनाने की सराहना करते दिखे। लोगों का कहना था कि यदि सभी कर्मचारी सही से काम करें, तो शहर की तस्वीर बदल जाए।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed