{"_id":"5fc131368ebc3e9c0416e97d","slug":"medical-store-operator-killed-24-infected-farrukhabad-news-knp596677572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, फार्मासिस्ट सहित 24 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, फार्मासिस्ट सहित 24 संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें फार्मासिस्ट, उसकी पत्नी व पूर्ति निरीक्षक भी शामिल है। जबकि मेडिकल स्टोर संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 4333 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। नवाबगंज के मेडिकल स्टोर संचालक (67) की तबियत बिगड़ने पर 24 नवंबर को कराई गई जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा कोविड ड्यूटी करने वाले लिंजीगंज सिविल अस्पताल के फार्मासिस्ट (58) व उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गईं। फार्मासिस्ट की आक्सीजन कम हो जाने से उन्हें व उनकी पत्नी को दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी बरेली में तैनात पूर्ति निरीक्षक, शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी वृद्धा, युवक व किशोर, मित्तूकूंचा निवासी वृद्धा, जसमई निवासी महिला, गुगौरा निवासी महिला, युवक व बालक जांच में कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा उलियापुर निवासी युवक, मुरहास निवासी युवक, राजेपुर निवासी वृद्ध व युवक के अलावा जटपुरा निवासी महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई।
मोहम्मदाबाद के रोहिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यालय कर्मी व उनके रिश्तेदारों सहित 66 एंटीजन टेस्ट किए।
जांच रिपोर्ट में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इसमें तीन स्कूल कर्मचारी व पांच उनके रिश्तेदारों शामिल हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव यादव ने बताया कि नवोदय विद्यालय में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए सभी आठ लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
जनपद में अब तक 4029 लोग ठीक हो चुके, जबकि 74 लोगों की जान जा चुकी है। अभी जिले में 230 केस एक्टिव हैं।
नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव कुमार शाक्य ने बताया कि सर्दी में कोरोना की ताकत बढ़ गई है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खासतौर से दुकानदारों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि कोरोना से खुद को सुरक्षित रखना है तो बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें। गर्म पानी का नियमित सेवन करने के साथ भाप लेते रहना भी लाभकारी है।
कमालगंज में एक गेस्ट हाउस में चचेरी बहन की शादी करके अपने गांव जहानगंज लौटे युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। शुक्रवार को सीएचसी पर 32 लोगों की जांच की गई। ग्रामीण क्षेत्र में 45 लोगों की जांच हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में 22 व जरारी में 21 लोगों सहित कुल 120 लोगों की कोरोना जांच की गई।
फर्रुखाबाद। कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। इसके बाद भी शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में कोविड डेस्क लोगों के लिए मजाक बनी है। शुक्रवार को यहां कोविड डेस्क पर बैनर लटका हुआ था। नीचे मेज रखी थी।
उस पर कोरोना की जांच के लिए कोई उपकरण व सैनिटाइजर नहीं था। डेस्क पर तैनात कर्मचारी पेड़ की छांव में मोबाइल पर वीडियो देखने में मशगूल था। अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि उपकरण होने के बाद भी नहीं रखना गलत है। पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।