फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Medical College classes empty, are not studies

मेडिकल कालेज में कक्षाएं सूनी, नहीं हो रही पढ़ाई

Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medical College classes empty, are not studies
खाली पड़े क्लास के ब्लैकबोर्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य अंधकार मय दिख रहा है। कक्षाओं में शिक्षक नहीं हैं। प्रयोगशालाओं की टेबिलों पर धूल जम गई है। कई दिनों से लैबों को खोला नहीं गया है। प्रबंध तंत्र और प्रशासनिक अधिकारियों की बातचीत के बाद भी नतीजा सिफर है। इससे मेडिकल छात्र दोबारा से आंदोलन करने का मूड बना रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को बघार नाला स्थित मेजर एसडी सिंह एमबीबीएस मेडिकल कालेज में छात्रों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है। शिक्षा के नाम पर मेडिकल के छात्र-छात्राएं हॉस्टल से कक्षाओं तक चक्कर काट रहे हैं। क्लास में शिक्षकों के न होने से मेडिकल छात्रों का भविष्य अंधकारमय लग रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों मेडिकल छात्र-छात्राओं ने आंदोलन कर डीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। कालेज में समस्याओं के अंबार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल व सीएमओ डा. राकेश कुमार ने मेडिकल कालेज में जाकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल कालेज में जगह-जगह कूडे़ के ढेर और गंदगी को देखकर नाराजगी जताई थी। जांच अधिकारियों ने प्रबंधतंत्र से बातचीत कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की हिदायत दी थी। प्रबंधतंत्र ने जांच दल के अधिकारियों को कालेज में सब कुछ ठीकठाक कर लेने का भरोसा दिलाया था।

प्रबंधतंत्र ने कालेज में मेेस तो शुरू करवा दिया लेकिन कक्षाओं में शिक्षकों को अभी तक न पहुंचा सके। दबी जुबान में छात्र कहते हैं कि मैनेजमेंट ने सोमवार तक कक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का भरोसा दिलाया है।


छात्रों का कहना है कि सोमवार तक कक्षाएं शुरू न हुई तो वह फिर से आंदोलन की राह पर चलने को विवश होंगे। इनका कहना है कि वह लोग कालेज में पढ़ाई करने के लिए आए हैं। कालेज में पढ़ाई न होने पर उनका भविष्य चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed