फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Measurement of drain in the presence of police and PAC

Farrukhabad News: पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में नाला की पैमाइश

Sat, 12 Aug 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Measurement of drain in the presence of police and PAC
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा होने से शनिवार को पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई। इससे पहले मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर राजस्व टीम को मौके से भगा दिया था। फिलहाल एक भूखंड की पैमाइश नहीं हो सकी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी सुधीर कुमार दिवाकर ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि खालिद उर्फ रज्जू की मां निशा बेगम ने नगरपालिका के नाले की भूमि का लोगों को बैनामा कर दिया है। सरकारी भूमि पर लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। इस मामले में मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने नाला सहित दोनों सरकारी भूखंडों की पैमाइश कराने की मांग की थी। इस पर शनिवार को राजस्व टीम नाले की पैमाइश करने पहुंची तो सिविल लाइन खान कालोनी के लोगों ने विरोध करते हुए राजस्व टीम को भगा दिया। सुधीर दिवाकर ने मामले में जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दी। इसके बाद एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, तहसीलदार, सीओ सिटी, फतेहगढ़ कोतवाल व कमालगंज थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। कानूनगो व लेखपालों ने पीडी महिला डिग्री काॅलेज की पुलिया से नाले की भूमि नाप कराई। सुधीर ने बताया कि नाले की भूमि की ही पैमाइश हो सकी। जबकि जिस दूसरे भूखंड पर लोगों के मकान बने खड़े हैं, उसकी पैमाइश फिर आगे टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed