फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maveshi bazar me maarpeet, ex, mp se abhrahadta

मवेशी बाजार में मारपीट, पूर्व सांसद से हुई अभद्रता

Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
maveshi bazar me maarpeet, ex, mp se abhrahadta
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास पर पशु बाजार में बकरे की खरीद फरोख्त में व्यापारी और बाजार कर्मियों में मारपीट होने पर पहुंचे पूर्व सांसद के साथ अभद्रता कर दी गई। इस दौरान पूर्व सांसद का कुर्ता भी फट गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पूर्व सांसद थाने पहुंचे, तो उनके कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पूर्व सांसद ने अभद्रता की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का शहर के कायमगंज बाईपास पर पशु बाजार है। बुधवार को बकरों की खरीद चल रही थी। इसी समय पशु व्यापारी मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी मोहित कुरैशी पुत्र मुईन उर्फ भूरा का कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने खरीदे गए बकरों की पर्ची न कटवाने का आरोप लगाया। इसी पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। तभी वहां पहुंचे पूर्व सांसद ने गालीगलौज की। इसका व्यापारी ने विरोध किया, तो आरोप है कि कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। व्यापारी ने भी पूर्व सांसद से अभद्रता कर दी। इस दौरान छोटे सिंह का कुर्ता भी फट गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी। उसने मारपीट के दौरान 30 हजार रुपये गिर जाने का आरोप भी लगाया। कुछ ही देर में थाने में पूर्व सांसद एक साथी के संग पहुंचे। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बात सुनी और उनके साथ आए युवक को हिरासत में बैठा लिया। पूर्व सांसद ने इंस्पेक्टर से काफी आग्रह किया, तो बातचीत की गई। दोनों पक्षों में लिखित में समझौता करवा दिया गया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद और व्यापारी दोनों ही समझौते को राजी थे, तो उन्होंने लिखित में लिखकर दे दिया है और दोनों चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के सामने काफी देर खड़े रहे छोटे सिंह
घटना के बाद पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव एक कर्मचारी के साथ पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को अपनी पीड़ा बताई। इंस्पेक्टर ने उनके साथ आए युवक को भी हिरासत में लेकर अंदर बैठा लिया। पूर्व सांसद से किसी ने कुर्सी पर बैठने तक को नही कहा। काफी देर तक खड़े-खड़े अपनी बात कहते रहे और फिर खुद ही कुर्सी पर बैठ गए।

‘कोई बात नहीं हुई मेले में। मुझे तो व्यापार करना है। वह लड़का बिना लिखाए बकरा ले जा रहा था। जिसका कर्मियों ने विरोध किया था। मारपीट नहीं हुई। मामूली कहासुनी हुई थी। मैं तो बीचबचाव कर रहा था। न तो मैने गालियां दीं और न ही मेरे साथ किसी तरह की अभद्रता हुई। -छोटे सिंह यादव, पूर्व सांसद, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed