{"_id":"62337022dc3b9e16711611aa","slug":"maut-nadi-duba-farrukhabad-news-knp6862126191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए युवक की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आए युवक की गंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। होली पर ननिहाल आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह होली उठाने के लिए ननिहाल आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फिरोजाबाद जिले के मोहल्ला गंगानगर निवासी महेश चंद्र की ससुराल कस्बा के निकटवर्ती गांव मकूनगला में है। महेश का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ कल्लू रविवार को नाना टप्पू के घर आया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे प्रिंस पड़ोस के तीन युवकों के साथ जंजाली नगला गांव स्थित घाट पर गंगा में स्नान करने गया था।
नहाते समय प्रिंस नदी में डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नानी अनारकली व मामी को रो-रोकर बुरा हाल है। नाना ने घटना की सूचना प्रिंस के परिजनों को दी। मृतक के मामा अशोक कुमार ने बताया कि बड़े भाई राधेश्याम की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। जिसकी होली उठाने के लिए प्रिंस रविवार को आया था। प्रिंस के दो भाई व एक बहन है।