{"_id":"627ea699a06f2e3c564f9870","slug":"maut-farrukhabad-news-mahila-farrukhabad-news-knp6966264195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
राजेपुर। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के गांव जिठौली मजरा रामपुर निवासी विपिन खेती करता है। उसकी हरदोई के थाना अरवल के गांव पचरौली निवासी शैल कुमारी से 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके पुत्र आर्यन (7) व पुत्री छोटी (5) है। गुरुवार रात करीब 12 बजे संदिग्ध हालात मेें शैल कुमारी (28) की मौत हो गई। विपिन के परिजनों ने शैल कुमारी के भाई नरवेंद्र को कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की सूचना दी।
इस पर नरवेंद्र पिता रघुनंदन व अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। वहां घर में वृद्ध ससुर राजपाल व सास ही मिलीं। घर के आंगन में शैल कुमारी का शव रखा था। पुत्र आर्यंश व पुत्री छोटी बिलख रही थी। नरवेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
नरवेंद्र ने बताया कि ससुरालीजन शैल कुमारी के साथ मारपीट करते थे। इन लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। शैल कुमारी के शरीर पर पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।