फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mass marriage conference: Seven couples tied the knot

सामूहिक विवाह सम्मेलन : दांपत्य सूत्र में बंधे सात जोड़े

Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage conference: Seven couples tied the knot
फर्रुखाबाद। माता सावित्रीबाई सेवा समिति की ओर से गुरुवार को फुलारी दूज पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया। इसमें सात जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे।
विज्ञापन

शहर की बीबीगंज पुलिस चौकी के निकट स्थित गेस्टहाउस में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.नवल किशोर शाक्य ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार कुशवाहा ने सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि को माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संयोजक योगेश कुमार ने बताया स्थानीय के अलावा जनपद हरदोई, मैनपुरी, एटा से आए सात जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। डॉ.नवल किशोर शाक्य ने कहा कि माता सावित्रीबाई हमारे देश की प्रथम महिला शिक्षक थीं। उन्होंने समाज में महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद व उपहार दिए। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा व कोषाध्यक्ष ज्योति, संयोजक योगेश कुमार के माता-पिता ने आशीर्वाद व उपहार भेंट किए। डॉ.विपिन कुमार जादौन, सरनाम सिंह, हेमलता देवी, राजेंद्र कुमार, राम दर्शनी, विनीता जादौन, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनका हुआ विवाह
कल्पना संग बंटी सिंह, कोमलदेवी संग शिवकुमार, प्रियंका संग विकास, अंजली कुमारी संग आकाश, रागिनी संग रजत, पूजा संग अनिल व काजल संग रोहित ने सात फेरे लेकर एक साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed