{"_id":"1c030e4d987a718ca5c9f32bc1653fe7","slug":"mass-marriage-ceremony-of-22-couples-were-blessed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक निकाह समारोह में 22 जोड़ों को दिया गया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक निकाह समारोह में 22 जोड़ों को दिया गया आशीर्वाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को फर्रुखाबाद सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सामूहिक निकाह समारोह में
विज्ञापन
अनूठा नजारा सामने आया। हाजी अख्तर हुसैन गर्ल्स कालेज ग्राउंड पर खुशनुमा
माहौल में 22 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया और शरई तौर पर शादी के
बंधन में बंधे। निकाह की रस्म पूरी होते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस
दौरान तमाम सियासी, समाजी संस्थाओं से जुड़ी शख्सियतों ने दूल्हा व दुल्हन
को आशीर्वाद दिया। घरातियों और बारातियों की जमकर आवभगत की गई।
मोहल्ला सलावत खां स्थित कालेज ग्राउंड पर आयोजित निकाह समारोह में सुबह से ही कन्या व वर पक्ष के लोगों का आना शुरू हो गया था। शाम को दूल्हा व दुल्हन बारात लेकर पहुंचने लगे। एसोसिएशन के वालंटियरों ने बारातियों का इस्तकबाल किया और दुल्हनों को रिजर्व स्थानों पर बैठाया गया। दूल्हों को एक साथ सजेधजे मंच पर बैठाया गया। शहर काजी मुताहिर अली ने वर व वधुओं के परिजनों की मौजूदगी में निकाह पढ़ाया। निकाह की सुन्नत पूरी होते ही माहौल में
खुशनुमा हो गया। बेटियों के निकाह कुबूल करते ही उनके परिजनों की आंखें छलक पड़ीं। इसके बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। संस्था के हाजी दिलशाद खां, खुर्शीद अहमद, शाह वाजमीर, नवी शेर, मिर्जा ताहिर, नवी शेर, शाकिर हुसैन, आरिफ वारसी और सलमान शमसी आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेहमानों की जमकर खातिर की। इस अवसर पर असलम शेर खां, शुजातउल्लाह, नदीम खां, मुख्तार टेनी, वसीम जमां, मोहम्मद हसीन, आकिल खां आदि मौजूद रहे।
एसोसिएशन का सराहनीय कार्य
महंगाई के दौर में बेटी की शादी करना सबसे ज्यादा मुश्किल हो रहा है। गरीब परिवार बेटियों के हाथ पीले करने में कर्ज में डूब जाते हैं। एसोसिएशन की तरफ से यह खिदमत सराहनीय है। दहेज से पाक शादियों में सभी को सहयोग के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।- मौलाना एजाज नूरी।
यह जोड़े हुए एक-दूजे के
साबिर खां संग जायदा, अफरोज संग नजमा बेगम, साबिर अली संग बेगमजादी, अलीक खां संग गुलफ्शां, जाकिर हुसैन संग मुशीमा, मुस्तबा संग जाहिना बानो, तौफीक संग रुखसाना, राजमोहम्मद संग फरीनाबानो, इब्बन संग विसना, जयसाल संग सन्नो, रजील खां संग जाफना, सरवर संग शाहिना, दिलदार संग कलीमा, नजम संग शाहनाज, सलमान संग नफरीन, सलीम संग शकीना, मोहम्मद शमीम संग जाकरा खातून, साजिम संग समीना, जाखर अली संग जीना बेगम, नईम संग फरहा बेगम, जलालुद्दीन संग रेशमा और वसीम संग साबिया बेगम।