{"_id":"64d5205e37fe8424d80e3fb8","slug":"martyrdom-was-saluted-martyrs-son-also-took-charge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1698-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहादत को किया गया सलाम, शहीद के बेटे ने भी संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहादत को किया गया सलाम, शहीद के बेटे ने भी संभाला मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। संविलियन विद्यालय ताजपुर में गुरुवार को आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में असम में शहीद हुए वीर जवान सुरेंद्र सिंह की शहादत को सलाम किया गया। उनकी पत्नी वीर नारी फूलप्यारी को सीडीओ ने सम्मानित किया। शहीद के बेटे ने भी देश रक्षा के लिए मोर्चा संभाला है।
असम में तैनाती के दौरान 2004 में ताजपुर के वीर जवान सुरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। उस समय उनका इकलौता बेटा राहुल करीब 4 साल का था। बड़े होकर राहुल ने 2020 में सीमा सुरक्षा दल में मोर्चा संभाल लिया। ताजपुर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा ने शहीद को सम्मान देने वाली शिलापट्टिका का अनावरण किया।
सीडीओ के साथ ही खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, प्रधान विकेश श्रीवास्तव ने शहीद की पत्नी वीर नारी फूलश्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीर नारी फूलश्री ने कहा कि बेटे को बड़े होकर समझ हुई तो उसने भी प्रण किया था, कि वह भारत माता की रक्षा का दायित्व निभाएगा। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, पौधे लगाए गए। बीईओ सुरेशचंद्र, एपीओ गौरव सिंह, एडीओ सुभाषचंद्र, विवेक श्रीवास्तव, श्यामू प्रधान आदि भी रहे।