फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's body found hanging; murder alleged.

Farrukhabad News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging; murder alleged.
फोटो-30 रुचि। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनपोई में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। भाई ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनपोई निवासी किसान शानू राजपूत उर्फ कैलाश की शादी 8 मई 2025 को कमालगंज के गांव भूलनपुर चिरपुरा में निवासी स्व. अजयपाल की पुत्री रुचि (20) से हुई थी। शनिवार दोपहर को शानू मक्का बेचने बाजार गया था। उसका छोटा भाई अर्जुन खेत में मक्का तोड़ रहा था। शानू की मां फूलश्री घर से 300 दूरी पर बनी झोपड़ी में जानवरों को चारा पानी देने गई थीं। घर में रुचि अपनी चार माह की पुत्री प्रिया के साथ थी। फूलश्री 6 बजे घर वापस पहुंचीं। उन्होंने रुचि को आवाज दी तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से रुचि लटकी नजर आई। उनकी चीख पुकार पर गांव के रामनरेश पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया लेकिन तब तक रुचि दम तोड़ चुकी थी। रात करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। रुचि की बुआ सुलोचना की शादी भी गांव में हुई है। उनकी सूचना पर भाई अनुज मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि रुचि व उसके पति का रोज विवाद होता था। दो दिन से ससुरालीजन ने रुचि को खाना नहीं बनाने दिया था। इसकी जानकारी रुचि ने फोन पर उसे दी थी। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-30 रुचि। फाइल फोटो

फोटो-30 रुचि। फाइल फोटो- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed