फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married Woman's Body Found Hanging at Her Parental Home

Farrukhabad News: विवाहिता का शव मायके में फंदे पर लटका मिला

Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married Woman's Body Found Hanging at Her Parental Home
फोटो-1 शिल्पी। फाइल फोटो
विज्ञापन


फोटो-2 जहानगंज थाना के पास यात्री प्रतीक्षालय में खड़े शिल्पी के मायके व ससुराल पक्ष के लोग। संवाद
शराब का विरोध करने पर पति पर मारपीट करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानगंज(फर्रुखाबाद)। गांव मुबारिकपुर में मायके में रह रही विवाहिता का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी बेचेलाल की बेटी शिल्पी(30) की शादी मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला शीशम निवासी विजय के साथ हुई थी। आरोप है कि विजय शराब पीने का आदी है। इसका विरोध करने पर वह आए दिन शिल्पी के साथ मारपीट करता था। इसके चलते चार दिन पूर्व बेचेलाल बेटी को अपने घर बुला लाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात को परिजन भोजन करने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर सो गए थे। सुबह परिजन दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर आए तो नीचे कमरे में शिल्पी का शव छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर शिल्पी के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed