फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's death, four reports of dowry death

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में चार पर मुकदमा

Sat, 09 Jan 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, four reports of dowry death
फर्रुखाबाद में दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद जाम लगाए लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विवाहिता की मौत, चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने दहेज हत्या के आरोप में बहन के पति, सास और दो ननद पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। हत्या की पुष्टि न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। कोहनी में हल्की चोट का निशान मिला है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आकाश कटियार की पत्नी शिप्रा (31) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी शहर में ही रह रहे शिप्रा के मौसा ब्रजेश गंगवार को मिली। उनकी सूचना पर शमसाबाद के गांव रजलामई निवासी शिप्रा के भाई शुभम व ताऊ पूर्व प्रधान सुदेश कुमार आदि परिजन पहुंचे। घर में सास तपेश्वरी देवी मिलीं। शिप्रा का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पांचाल घाट चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया। उसके दाहिनी कोहनी में हल्की चोट का निशान मिला। पुलिस ने पति आकाश जो फर्नीचर की खरीद फरोख्त का काम करता है को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राजवीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। भाई शुभम ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने के आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पति आकाश उर्फ सोनू, सास तपेश्वरी, ननद पारुल और पूजा पत्नी सुखवासी पर मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां नमूने लिए।

तीन साल पहले हुई थी शादी
भाई शुभम ने बताया कि शिप्रा का विवाह 15 नवंबर 2017 को हुआ था। इसमें 10 लाख रुपये खर्च किए थे। उसके नौ माह की बेटी अदिता है। अबोध बच्ची के सिर से मां का साया उठने से मायके वाले बेहाल हैं। शिप्रा की बड़ी बहन शिखा और छोटी दीक्षा है। इसके अलावा उसके भाई योगेंद्र उर्फ आशू, शुभम और छोटू हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed