फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman found hanging, accused of murder

पति समेत सात पर दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 12 Sep 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, accused of murder
संकिसा। ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। पिता ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव नंदेनगला निवासी पिता सुुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने पुत्री सूबी (22) की शादी मेरापुर थानाक्षेत्र के नौली गांव निवासी सचिन के साथ अप्रैल 2022 में की थी। ससुरालीजन दहेज में बोलेरो की मांग के लिए मारपीट करने लगे। इससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। आठ सितंबर को दामाद के बुलाने पर पुत्र ओपेंद्र सूबी को उसकी ससुराल छोड़कर चला आया। शनिवार की रात को ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर सूबी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने डीएम के आदेश पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

पिता ने दामाद सचिन कुमार, उसके पिता सुरेश सिंह, मां, बड़े भाई पंकज, उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने किया हंगामा
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में सूबी के परिजन डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ससुराल पक्ष के कई लोग वहां पहुंच गए। सुबी के परिजनों का ससुरालियों से विवाद हो गया। सुबी के पिता सत्येंद्र व भाई ने ससुरालियों पर धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुरालीजन वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed