फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances accused of murder

Farrukhabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने करंट लगने से मौत की जानकारी दी जबकि मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

मऊदरवाजा थाने के गांव चमन नगरिया मानिकपुर निवासी मोहन बाथम की पत्नी प्रीति (26) की सोमवार सुबह संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। ससुर रामविलास ने थाने में सूचना दी कि उनकी बहू प्रीति की करंट लगने से मौत हो गई। इसी दौरान शमसाबाद के गांव दोषपुर निवासी रूबी को बहन के मर जाने की सूचना मिली। रूबी ने हरदोई के थाना अरवल के गांव खद्दीपुर राजा गढ़ी निवासी पिता महेंद्र को जानकारी दी। इस पर पिता महेंद्र, मां कौशल्या, भाई राजीव, दिलीप, नीरज, बहन खेमकली, सोनी, रूबी मानिकपुर पहुंच गए। उन्होंने शव को देखा, तो वह आंगन में रखा था। गले में निशान थे। ससुरालियों ने गला कसकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद पति को हिरासत में ले लिया। पिता ने पति, ससुर, सास, ननद आदि के खिलाफ तहरीर दे दी। प्रीती को एक पुत्र मानव व पुत्री मानसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed