फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman commits suicide by hanging herself over minor dispute

Farrukhabad News: मामूली विवाद में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself over minor dispute
फर्रुखाबाद। परिवार में मामूली विवाद के बाद गुस्साई विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। गुस्साए मायके वालों ने सास और जेठानी की पिटाई कर दी। पुलिस ने ससुर और पति को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गड़िया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी पवन राजपूत की एक वर्ष पहले शिवानी(22) से शादी हुई थी। वह पत्नी शिवानी के साथ कालोनी के आवास में अकेला रहता है। सास, ससुर व जेठ, जेठानी कालोनी के दूसरे आवास में रहते हैं। दो दिन पहले शिवानी का पति, सास व जेठानी से विवाद हुआ था। मायके वालों ने समझाकर मामले को शांत करवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पवन काम पर चला गया। उसकी मां नीचे के कमरे में सो गईं। कुछ देर बाद पवन ने फोन करके मां को शिवानी को देखने भेजा। मां को कमरा अंदर से बंद मिला। एक खिड़की से देखा तो बहू शिवानी को फंदे पर लटका पाया। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कुंडी खोलकर शिवानी को फंदे से उतारा। परिजन शिवानी को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गईं। कुछ देर में अस्तबल तराई मोहल्ला निवासी मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर शिवानी की सास और जेठानी की पिटाई कर दी। बमुश्किल लोगों ने बचाया। पुलिस ने शिवानी के पति और ससुर को हिरासत में लिया तो मायके वाले पुलिस से विवाद करने लगे। वह पति को मौके पर ही रखने पर अड़े थे। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्रित किए। इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शिवानी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शादी को अभी एक वर्ष हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed