फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman beaten up for not meeting dowry demand

दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

Mon, 04 Nov 2019 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for not meeting dowry demand
फर्रुखाबाद। दहेज में पचास हजार रुपये की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरखेड़ा निवासी रघुवीर ने पुत्री प्रीती का विवाह दो वर्ष पहले मंजेश निवासी गांव अजीतगढ़ थाना एलाऊ जिला मैनपुरी के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपये की मांग कर प्रीती को प्रताड़ित करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने प्रीती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालीजनों ने प्रीती को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रीती की तहरीर पर महिला थाने में पति मंजेश, सास नन्नुका देवी, जेठानी विनीता देवी, जेठ पप्पू उर्फ सर्वेश, देवर अजय निवासीगण गांव अजीतगढ़ थाना एलाऊ जिला मैनपुरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थाने की एसओ विनीता सारथी ने बताया कि पहले प्रीती के ससुराल वालों को बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया गया था। पर प्रीती के ससुरालवाले नहीं माने। मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed