फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married body found hanging on a trap

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married body found hanging on a trap
demo pic
विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव उतार लिया। विवाहिता के पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवरा निवासी अनिल कुमार ने बेटी अनुराधा की शादी शमसाबाद के गांव बेला सरायगजा निवासी अंकित के साथ एक साल पहले की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अंकित ने दहेज में बाइक और 20 हजार रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर वह अनुराधा के साथ मारपीट करने लगा। महिला ने इसकी सूचना मायके में दी। मायके वालों ने बेटी की ससुराल पहुंच कर मामले को शांत करा दिया। कुछ समय बाद फिर से अनुराधा के साथ मारपीट की जाने लगी।  शुक्रवार सुबह ससुरालीजन घर के बाहर थे। अनुराधा ने कमरे में साड़ी को छत के कुंडे में फांस कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ससुरालीजन अंदर पहुंचे तो अनुराधा को फांसी पर लटका देखकर सन्न रह गए। सूचना पर अनुराधा के पिता अनिल कुमार व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पति फरार हो गया। पिता ने बताया कि बेटी इकलौती संतान थी। दामाद गांव का खेत बेच कर बेटी की ससुराल में रहने का दबाव बनाता था। चार दिन पहले भी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दी थी। अंकित दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ समय से वह घर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed