फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   marpit

भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष से 12 लोग घायल, फायरिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
marpit
- एक युवक की हालत नजुक होने से रेफर संवाद न्यूज एजेंसी कंपिल। भूमि विवाद में दो पक्षों मंगलवार रात को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व कुल्हाड़ी चल गईं। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। वहां एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। घायलों के विरोध करने पर सीएचसी भेजा। एक युवक की हालत नाजुक है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी श्यामपाल लोधी व गांव के ही रन सिंह यादव के बीच एक बीघा खेत को लेकर विवाद चल रहा है। इसका मामला कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार देर रात श्यामपाल पक्ष का रत्नेश गली से होकर घर जा रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में खड़े धीरेंद्र व हीरालाल गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण व दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। इसी दौरान नाजायज असलहों ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईट पत्थर व कुल्हाड़ी चलीं। श्यामपाल पक्ष से कमला देवी, रत्नेश, महिपाल, अवधेश, राहुल, अश्वनी, मुकेश, देवेंद्र, आठ लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मोर सिंह, फूलमती, प्रीती धीरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने दो घंटे घायलों को थाने में बिठाये रखा। विरोध करने पर इलाज के लिए सीएचसी भेजा। राहुल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। देर रात दोनों पक्षों से तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया था। दोनों पक्षों से दो लोग हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के 28 लोंगो पर मुकदमा दर्ज  दोनों पक्षों से पुलिस ने 28 लोंगो के विरुद्ध बलबा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमे पंजिकृत किए हैं। श्यामपाल की तहरीर पर रनसिंह यादव, धीरेंद्र, सुशील, भूरे, बबलू, रंजीत, अवनीश, शिवम, सत्यपाल, हीरालाल, ब्रजपाल, संजीब, ननकू, मोरसिंह 6 अज्ञात, वहीं दूसरे पक्ष धीरेंद्र की तहरीर पर श्यामपाल लोधी, रत्नेश, मुकेश, अवधेश, अखिलेश, रजनेश, अश्वनी, महिपाल, देवेंद्र, शिवम, अनुराग, पुष्पेंद्र, राहुल, चार पांच अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।  इनसेट दरोगा से साठगांठ पर एक पक्ष ने झोपड़ी डाल किया कब्जा खेत की जमीन का विवाद कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन आए दिन दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। 15 दिन पूर्व ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष से हीरालाल व दूसरे पक्ष से अवनीश कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद हीरालाल पक्ष ने एक दरोगा से साठगांठ कर कुछ दिन पूर्व ही खेत में झोपड़ी व जानवर बांधकर कब्जा कर लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed