फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Manwar Sangam Express delayed by eight hours due to fog

Farrukhabad News: कोहरे से मनवर संगम एक्सप्रेस आठ घंटे लेट

Thu, 01 Feb 2024 03:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Manwar Sangam Express delayed by eight hours due to fog
फर्रुखाबाद। कोहरे की घनी चादर छाने से वाहनों के पहिये थम गए हैं। 50 कदम दूर तक की दृश्यता न होने से वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। मनवर संगम एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंचने पर यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि 10 बजे के बाद खिली चटख धूप से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बेशुमार कोहरा छा गया। हवाओं के बीच कोहरा दिक्कत की वजह बन गया। काफी कम दूरी तक की दृश्यता होने से सबसे ज्यादा वाहन चालकों को परेशानी हुई। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग समेत छोटे मार्गों पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। दिल्ली से आने वाली करीब छह बसें अलीगढ़ के पास रोकनी पड़ीं। कुछ राहत मिलने पर उन्हें चलाया गया। नौ बजे के बाद कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। 10 बजे चटख धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कोहरा का बुरा असर ट्रेनों पर भी पड़ा। भिवानी से कानपुर सेंट्रल जाने वाली दैनिक मनवर संगम एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे के बजाय दोपहर 12:58 बजे पहुंची। इस ट्रेन को दोपहर करीब पौने दो बजे कानपुर की ओर रवाना किया गया। करीब आठ घंटे देरी से ट्रेन पहुंचने से कानपुर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed