फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MANREGA-no work in 373 villages

मनरेगा: 373 ग्राम पंचायताें में काम बंद

Fri, 19 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
MANREGA-no work in 373 villages
फर्रुखाबाद। जिले में मनरेगा का हाल बेहाल है। लंबे अरसे से 373 ग्राम
विज्ञापन
पंचायताें में काम बंद चल रहा है। इन दिनाें सर्दी के मौसम में गांव में काम न मिलने से जॉबकार्ड धारक परेशान हैं। महिलाआें की भागीदारी 9 फीसदी से ऊपर नहीं बढ़ रही है।

जिले को इस सत्र में लेबर बजट के लिए 22 करोड़ रुपया मिला था। इसमें से 10 करोड़ 11 लाख रुपया ही अब तक खर्च हो पाया है। इसकी वजह अधिकारियाें की लापरवाही है। मनरेगा की जिम्मेदारी अब  तक  उपायुक्त जनार्दन यादव के पास थी। वह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। अब यह चार्ज ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा के पास है।

जिले में 512 ग्राम पंचायतें हैं। इनके पास मनरेगा के लिए मोटा बजट भी है। इसके बाद भी काम बंद पड़े हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व रोजगार सेवक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे ग्राम पंचायतों में रहने वाले जॉबकार्ड धारकाें को काम नहीं मिल पा रहा है।

सर्दी के मौसम में इनके लिए परिवार चलाने का संकट पैदा हो गया है। परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि सभी गांव पंचायताें में काम शुरू कराने की कार्रवाई की जा रही है। एपीओ पर शिकंजा कसा जा रहा है। खंड विकास अधिकारियाें को भी हिदायत दी गई है।

विकासखंड    ग्राम सभाएं    बंद काम
बढ़पुर    40    26
कायमगंज    76    46
कमालगंज    98    67
मोहम्मदाबाद    82    73
नवाबगंज    57    38
राजेपुर    72    59
शमसाबाद    78    64

सघन सहभागी नियोजन अभ्यास कार्यक्रम चलेगा
चार विकास खंडाें में मनरेगा के काम की हालत ठीक नहीं है। यहां अब  सघन सहभागी नियोजन अभ्यास कार्यक्रम चलेगा। इसके लिए कायमगंज, शमसाबाद, राजेपुर व नवाबगंज विकास खंडाें को चुना गया है। इसके लिए खंड विकास अधिकारियाें को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

यहां मनरेगा के लिए कैलेंडर बनेगा। इसी के तहत काम कराए जाएंगे।

महिलाआें क ी भागीदारी 9 प्रतिशत
मनरेगा में महिलाआें की भागीदारी 33 फीसदी होनी चाहिए। इसके सापेक्ष जिले में महिलाआें की भागीदारी 9 फीसदी ही है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ नहीं रही है। अब  इंदिरा आवासाें के निर्माण में महिलाआें को काम देकर इनकी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed