{"_id":"6298fefe090a9072a33cf131","slug":"manrega-farrukhabad-news-talab-farrukhabad-news-knp7002932108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष पहले मनरेगा से बना तालाब अब बनेगा अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष पहले मनरेगा से बना तालाब अब बनेगा अमृत सरोवर
विज्ञापन
गांव अर्जुन नगला में तालाब का शिलान्यास करतीं विधायक सुरभि। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। पांच वर्ष पहले मनरेगा से बनाए गए तालाब पर अब फिर 70 लाख रुपये खर्च कर उसे अमृत सरोवर बनाया जाएगा। गुरुवार को कायमगंज विधायक ने पूजन के बाद फावड़ा से खोदाई कर शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत के बिल्हा के मजरा गांव अर्जुन नगला में सूखे पड़े 30 बीघे के तालाब का सुंदरीकरण कराकर अमृत सरोवर बनाया जाएगा। करीब 70 लाख रुपये खर्च कर इस तालाब को झील की तरह विकसित किया जाएगा। कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि ने पूजन के बाद तालाब की भूमि पर पहला फावड़ा चलाया और 11 ईंटें रखकर कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक के पति अजीत गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालाराम शाक्य, शहाना बेगम, बीडीओ मो. आरिफ, मुकेश यादव, प्रधान अरविंद यादव मौजूद रहे। अर्जुन नगला निवासी अजय दीक्षित ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व मनरेगा से तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था, तब से तालाब सूखा पड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कपड़ों में लगी आग
गांव अर्जुन नगला में तालाब के शिलान्यास समारोह में पूजन के दौरान दीपक की लौ से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालाराम शाक्य के अंगोछे में आग लग गई। इससे उनका कुर्ता जल गया, सिर के बाल झुलस गए। लोगों ने अंगौछा छीन कर आग बुझाई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।