फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mandi mobile team caught a pickup full of fish

Farrukhabad News: मंडी सचल दल ने मछली भरी पिकअप पकड़ी

Thu, 18 Jul 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mandi mobile team caught a pickup full of fish
कायमगंज। कासगंज से मछली भरकर आई पिकअप को मंडी के सचल दल ने पकड़ लिया। मंडी शुल्क के कागज मांगने पर नहीं दिखा सके। व्यापारी से 6930 रुपये जुर्माना वसूला गया। किसान नेताओं ने लेनदेन का भी लगाया आरोप।
विज्ञापन


मंडी के सचल दल प्रभारी श्याम सिंह ने बुधवार सुबह नहर किनारे मछली लादकर जा रही एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। मंडी शुल्क के कागज पूछे तो चालक दिखा नहीं सका। बताया गया कि कासगंज जनपद से मछली लाकर झब्बूपुर व मोहम्मदाबाद ले जाई जा रही थी। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष दीपू राठौर व जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में हर रोज बिना शुल्क के ही मछली बेची जा रही है। उन्होंने लेनदेन का भी आरोप लगाया। मंडी कर्मियों का कहना है कि स्थानीय छोटे-मोटे कारोबारियों को नहीं पकड़ा जा रहा है। किसान नेताओं से काफी नोकझोंक के बाद सचल दल ने मछली का वजन कराया। सात क्विंटल मछली मिली। बाद में इस पर 6930 रुपये मंडी शुल्क व जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि किसान नेताओं का कहना था कि हमारे आदमी की गाड़ी नहीं पकड़ोगे। कासगंज से बिना शुल्क के मछली लाकर बेची जा रही थी। उस पर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed