फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Man with 25,000 bounty arrested for murder of real estate company employee.

Farrukhabad News: रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या में 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty arrested for murder of real estate company employee.
फर्रुखाबाद। हरियाणा के रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की 26 जुलाई की रात बरेली-इटावा हाईवे पर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना में शामिल 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल छह आरोपियों में मुख्य शूटर समेत तीन को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट चौकी से कुछ दूरी पर हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना बल्लभगढ़ (चंदावली) के गांव दयालपुर निवासी अरुण हुड्डा (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी राखी और ढाई साल के पुत्र जयंत के साथ कार से वाराणसी से लौटकर घर जा रहे थे। कार में उतरकर दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेते समय एक शूटर ने कनपटी और हाथ में गोली मारी थी। कार सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

पत्नी राखी ने दयालपुर निवासी रोहित और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी लिखाई थी। पुलिस ने 31 जुलाई को हरियाणा के जिला पलवल के थाना गदपुरी के गांव धतीर निवासी हत्या में प्रयुक्त कार मालिक सोनू उर्फ कर्मवीर और हत्या के समय कार में मौजूद गांव के ही 14 साल के किशोर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि कार मालिक सोनू के सगे भाई साहिल ने अरुण की कनपटी में गोली मारी थी। इस घटना में रोहित, रंजीत और अमित की मुख्य भूमिका रही। शुक्रवार दोपहर में दयालपुर का आरोपी रंजीत (34) रोडवेज बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसने बताया कि अरुण आए दिन दबंगई में गाली देता था। यदि उसे नहीं मारते, तो वह मार देता। एसपी ने तीन दिन पहले रंजीत समेत तीन अन्य साथियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed