फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mama, nephrotic death by car collision

कार की टक्कर से मामा, भांजे की मौत

Fri, 12 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 12 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mama, nephrotic death by car collision
मृतकों के परिवारजनों को समझाते एसडीएम, सीओ व कोतवाल। - फोटो : amarujala
कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर कार की जोरदार टक्कर से मामा, भांजे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर रोड पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आर्थिक मदद के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



बुधवार की रात क्षेत्र के गांव शिवरईवरियार निवासी शिवकुमार (35) अपने भांजे सचिन (14) के साथ साइकिल से अपने भाई प्रेमशंकर को देखने के लिए गांव के पास बने चौहान मार्केट गए थे। देर रात मामा, भांजे घर लौट रहे थे तभी अलीगंज मार्ग पर सात सवा नौ बजे नहर के पास तेज रफ्तार लाल रंग की इनोवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे शिवकुमार गहरे खड्ड में जा गिरा, जबकि सचिन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी अतुल (18) पुत्र बृजनंदन भी चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सचिन व अतुल को घायलावस्था में पड़ा देखा तो उसने सूचना कोतवाली प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया।

रास्ते में सचिन की मौत हो गई। वहीं शिवकुमार को न पाकर उसकी छानबीन की गई तो रात लगभग एक बजे शिवकुमार दुर्घटनास्थल पर नीचे खाई में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
एक साथ दो मौतों पर परिजनों में कोहराम मच गया।

गुरुवार की सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने शिवरई वरियार के पास दोनों शव रखकर कायमगंज-अलीगंज रोड पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सहित उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।


इस पर एसडीएम अजीत कुमार सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों को उचित आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। समझाने के बाद मृतक के परिजन मान गए और दो घंटे बाद जाम खोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से ब्रेकर बनवाने की भी मांग की। जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed