फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mahant of Juna Akhara passed away in Datia

Farrukhabad News: दतिया में समाधिस्थ हुए जूना अखाड़ा के महंत

Mon, 17 Jun 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mahant of Juna Akhara passed away in Datia
फर्रुखाबाद। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत को मध्य प्रदेश के दतिया में समाधि दी गई। महंत व चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके अनुयाईयों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत व कामाख्या मंदिर के प्रसिद्ध संत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरू पांचाल घाट आश्रम से कार से गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर जा रहे थे। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी के सामने बरेली-इटावा हाईवे पर पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार मनोज भारती व चालक मोती उर्फ रिंकू की मौत हो गई। शिष्य कृष्णा भारती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार को पुलिस ने संत मनोज भारती व चालक मोती के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उनके अनुयाई संजीव दुबे, गिरराज दुबे, मुनीश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, राजेश पाठक, विशाल भारती, हीरा गुरू, सुनीता किन्नर आदि लोग मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद अनुयाई उनके शव को मध्य प्रदेश के दतिया लेकर गए। वहां संत मनोज भारती को समाधि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed