फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mafia leader Subhash Thakur taken to Mumbai police for production

Farrukhabad News: माफिया सुभाष ठाकुर को पेशी के लिए ले गई मुंबई पुलिस

Wed, 17 Dec 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mafia leader Subhash Thakur taken to Mumbai police for production
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माफिया सुभाष ठाकुर को मुंबई पुलिस ले गई। बुधवार को उसकी वहां के न्यायालय में पेशी है।
विज्ञापन


वाराणसी के गांव नेवादा निवासी माफिया सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ सुभाष राय उर्फ बाबा फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में बंद है। 1990 के दशक से सुभाष का नाम मुंबई अंडरवर्ल्ड में रहा। वह मुंबई में बिल्डरों से रंगदारी वसूलने और सुपारी लेकर हत्याएं कराता था। दाऊद के बहनोई इस्माइल इब्राहिम पारकर की हत्या का बदला लेने के लिए सुभाष ठाकुर के गुर्गों ने 1992 में मुंबई के जेजे अस्पताल में फायरिंग कर डॉन अरुण गवली गिरोह के शूटर शैलेश और दो सिपाहियों की हत्या कर दी थी। वर्ष 2000 में मुंबई की अदालत ने उसे हत्या, हत्या का प्रयास और टाडा एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह इन दिनों सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। सोमवार को मुंबई पुलिस उसे न्यायालय में पेशी के लिए सेंट्रल जेल से लेकर चली गई। जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि सुभाष ठाकुर को न्यायालय में पेशी के लिए ले मुंबई पुलिस ले गई है। दो-तीन दिन में वापस जेल आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed